संवाददाता@वीरेंद्र यादव….

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली| थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत बाहवाला रिपोर्ट संख्या-33 तथा गुमशुदगी क्रमांक-08/2026 से संबंधित गुमशुदा श्रीमती अमृत देवी एवं उनके दो पुत्र प्रतीक तथा कार्तिक की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर थाना करोदरा, जिला सूरत ग्रामीण (गुजरात) पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया।
समन्वित कार्रवाई के उपरांत महिला एवं दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी उपरांत महिला एवं दोनों बच्चों को सकुशल सोनभद्र लाया गया तथा उनकी विधिवत पहचान कराए जाने के पश्चात उन्हें उनकी माता श्रीमती छोटनी देवी पत्नी रामलल्लू भारती, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा तथा उनके पति अनिल कुमार पुत्र विश्राम प्रसाद, निवासी कोहरौलिया, शक्तिनगर, को सुपुर्द किया गया।

बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना एवं कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे| महिला एवं दोनों बच्चों के सकुशल बरामद होकर अपने परिजनों से मिल जाने पर परिवारजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी पुलिस टीम की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है|





