संवाददाता@वीरेंद्र यादव..

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की शाम प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व उपनिरीक्षक सदाशिव राय हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती, अमृतलाल के साथ में वाहन चेकिंग एवं अवैध मादक पदार्थों के लिए क्षेत्र भ्रमण पर थे की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एनसीएल खड़िया गेट नम्बर-2 से एक व्यक्ति को पकड़ लिया|
जमा तलाशी के दौरान उसके पास से 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र प्रेमलाल विश्वकर्मा निवासी अम्बेडकर नगर बस्ती ने बताया कि वह आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध हेरोइन खरीदकर स्थानीय क्षेत्र में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर नशा करने वाले व्यक्तियों को ऊँचे दामों पर बेचता था।

बरामद हेरोइन भी वह बिक्री के लिए जा रहा था| आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है| पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया|





