अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……

अनपरा नगर पंचायत से जुड़ा एक अहम प्रशासनिक मामला सामने आया है।अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत के बाबू गणेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत की जांच के दौरान यह कार्रवाई हुई है, उनकी जगह दूसरे को चार्ज दिया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों की भी जांच जारी है, देखना होगा कि क्या कार्रवाई होती है। एडीएम वागीश शुक्ला ने बताया कि शासन से अन्य बाबू की तैनाती की गई है, इस दौरान गणेश का चार्ज नए बाबू देखेंगे, और गणेश फिलहाल वहीं पर रहेंगे।