• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. मनबढ़ युवक ने नपं कार्यालय में घुसकर चौकीदार को पीटा, हुआ घायल

JK Gupta by JK Gupta
December 15, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……


__आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी


अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय में तैनात एक चौकीदार पर हिस्ट्रीशीटर युवक द्वारा लाठी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के बाद थाने में तहरीर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनपरा बाजार स्थित पुराने नगर पंचायत कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार अमित कुमार सिंह के पास एक युवक बाबा मणि, निवासी अनपरा गांव,आया और चपरासी की नौकरी दिलाने की मांग करने लगा।चौकीदार द्वारा मना किए जाने पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले में चौकीदार घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित चौकीदार ने अनपरा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में अनपरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।आरोपी की तलाश जारी है।

Previous Post

विंढमगंज. लंबित भुगतान को लेकर सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती घोषित

Next Post

सोनभद्र. 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.