संवाददाता@बद्री प्रसाद….
— छोटे बड़े उद्योग समेत बड़े बुजुर्ग मरीज भी हुए प्रभावित

सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत थोड़ा मौसम परिवर्तन होते ही बिजली की अंधाधुंध विधुत कटौवती से जहां आमजनमानस परेशान हैं वहीं सुदूर पहाड़ी ग्रामीण अंचलो के गरीब निरिह आदिवासी वनबंधु रात के अंधेरा होने से बिषैले जीवजंतु का खतरा बढ़ गया है। वहीं उमस गर्मी से बड़े बुजुर्ग मरीज महिला पुरुष बच्चो का भी हाल बेहाल हो गया।
उक्त सम्बंध में सुबाष भारती,राजेश,सौरभ कुमार यादव,गोबिंद भारती,सुनील अग्रहरि,सुरेश इत्यादि लोगों ने बताया कि सलखन सलखन सब स्टेशन से इन दिनो जबरदस्त विधुत कटौवती से सभी उपभोक्ता जहां परेशान हैं।वही छोटे बड़े उद्योग धंधों के साथ किसान व्दारा धान की नर्सरी मोटर पम्प नलकुप न चलने से पानी के अभाव फसल भी प्रभावित हो रही है।

बिजली कब आयेगी कब कट जायेगी कोई पता नहीं है बिजली की आंख मिचौली से सभी सभी परेशान हैं।जब किसी सम्बंधित कर्मचारी अधिकारियों से जानकारी चाहिए तो फोन रिसीव नहीं होता है।
उक्त सम्बंध में क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से विधुत सुचारु से चालु कराने की मांग की है।





