संवाददाता@रामकेश यादव……

स्थानीय क्षेत्र में चल रहे उर्वरक केंद्रों पर वर्तमान समय में किसानों के लिए खाद उर्वरक की सख्त आवश्यकता है ।जिसके मद्दे नजर केंद्रों पर डीएपी खाद और यूरिया आ चुकी है ।किसान सेवा सरकारी समिति पापी के केंद्र प्रभारी सतीश तिवारी में बताया कि हमारे क्रय केंद्र पर पहले से ही 400 बोरी डी ए पी मौजूद है ।
आज भी 500 बोरी डीएपी खाद आई है ।जिससे किसानों को नियमानुसार खाद दिया जा सके।इसके साथ ही बारह सौ बोरी यूरिया भी मौजूद है। इसी प्रकार किसान सेवा सरकारी संघ ककराही के केंद्र प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे केंद्र पर आज 300 बोरी डीए पी खाद आई है।

जो नियमानुसार किसानों को वितरित किया जाएगा अभी यूरिया नहीं है। आने वाली है जल्द ही आ जाएगी जो किसानों को दिया जाएगा वर्तमान समय में खाद को लेकर किसनो की चिंता क्षेत्र में नहीं दिख रही है ।।





