संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

मयोरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बाइक पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल आने वाले कई लोग अपनी बाइक खड़ी करने को लेकर सुरक्षा गार्ड से विवाद में उलझ जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में दोपहिया वाहनों के लिए स्पष्ट और व्यवस्थित पार्किंग स्थल निर्धारित नहीं है। इसी कारण सुरक्षा गार्ड वाहनों को इधर-उधर खड़ा करने से मना करते हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों के साथ कहासुनी की स्थिति बन जाती है।

लोगों ने मांग की है कि अस्पताल प्रशासन जल्द से जल्द दोपहिया वाहनों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करे और पार्किंग स्थल का स्पष्ट संकेतक लगाया जाए, ताकि मरीजों, तीमारदारों और सुरक्षा कर्मियों के बीच अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो तथा अस्पताल आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।





