ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……

समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरण निर्मल का जन्म दिन शुक्रवार को ओबरा नगर के वार्ड 13 में स्थित साईं मंदिर पर धूम धाम से दलित समाज के बच्चों के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉक्टर साहब के जीवन संघर्ष और समाज में उनके अविस्मरणीय योगदान को बताया गया।
ततपश्चात केक काटकर बच्चों में मिठाई और केक वितरित किया गया।वही बच्चों में कॉपी, पेंसिल, पेन, रबड़ और कटर वितरित कर प्रत्येक बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया गया।बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित रहने और संगठित रहने की सलाह बच्चों के अभिभावकों को दिया गया।
बता दें डॉक्टर राम करण निर्मल धोबी समाज से आते हैं और तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी डॉक्टर की उपाधि धारण कर दलित समाज के हक़ और अधिकार की लड़ाई निरंतर लड़ते रहे। बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज उन्होंने समाज में अपना एक महत्पूर्ण स्थान प्राप्त किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अतिप्रिय लोगों में से एक डॉक्टर साहब पूरे उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में दलित समाज का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 13 के सभासद और लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अजीत कन्नौजिया के नेतृत्व में हुआ।अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ज्यूतेश गौतम ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम व विशिष्ट अतिथि युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन सिंह कश्यप ने डॉक्टर साहब के संघर्षों को याद कर लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।इस अवसर पर तमाम वार्डवासी, नगरवासी और नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।