• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से हुई भिड़ंत, 11 नामजद पांच गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
December 12, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
73
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0/ सोनभद्र……


— हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव को आई गंभीर चोट, पुलिस वाहन के टूटे शीशे


— गुरुवार की रात हड़वरिया में हालात बेकाबू, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात


Sonbhadra । ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हड़वरिया (परसवा) में गुरुवार की देर रात मामूली पारिवारिक विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया। विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों व ईंट–पत्थर चलने से हेड कांस्टेबल संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। पथराव में पुलिस की गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। स्थिति बिगड़ने पर रात में ही अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

परिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची थी डायल 112 टीम
हड़वरिया निवासी सुदर्शन राम ने गुरुवार रात लगभग 7:53 बजे डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे-बहू और बड़े बेटे के बीच जमकर लाठी-डंडों व ईंट–पत्थर से मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल लालमणि कनौजिया और चालक अभिमन्यु मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी पक्षों को शांत रहने और थाने चलकर बयान देने की बात कही।
पुलिस की समझाइश पर ग्रामीण वहीं पंचायत करने की जिद पर अड़ गए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और लोगों ने पुलिस की बात अनसुनी करते हुए नोकझोंक शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस टीम ने तत्काल थानाध्यक्ष संजीव सिंह को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने दो गाड़ियां लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा।


पुलिस के समझाने पर ग्रामीण वहीं पंचायत करने की जिद पर अड़ गए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और लोगों ने पुलिस की बात अनसुनी करते हुए नोकझोंक शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस टीम ने तत्काल थानाध्यक्ष संजीव सिंह को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने दो गाड़ियां लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा।

अतिरिक्त पुलिस बल वहां पहुंचा ही था कि अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर लाठी-डंडों व ईंट–पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। हेड कांस्टेबल संतोष यादव को गंभीर चोटें आईं। हमले के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ दिए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरी रात इलाके में पुलिस की तैनाती रही। बाद में हेड कांस्टेबल संतोष यादव की तहरीर पर पुलिस ने फुटेज का विश्लेषण कर कुल 11 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरी रात इलाके में पुलिस की तैनाती रही। बाद में हेड कांस्टेबल संतोष यादव की तहरीर पर पुलिस ने फुटेज का विश्लेषण कर कुल 11 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामले में आरोपितों पर धारा 147, 332, 353, 504, 506, 186 तथा 7 सीएल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शेष की तलाश जारी है।

सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने बताया कि  किसी ने डायल 112 को सूचना दी कि एक ही परिवार के चार पांच सदस्य आपस में लड़ रहे हैं, जब पुलिस मौके पर पहुंच बीच बचाव करने का प्रयास की तो वे लोग पुलिस से ही उलझ गए और किसी ने पीआरवी पर पत्थर मार दी, पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है, किसी सिपाही को चोट नहीं आई है।

गुरुवार की रात हुई यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस पूरे प्रकरण पर सख्त रुख अपनाए हुए है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ओबरा. सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का मना जन्मदिन

Next Post

मेसी मैजिक… लियोनल मेसी शनिवार को हैदराबाद में खेलेंगे फ्रेंडली मैच, दिग्गज फुटबॉलर के लिए स्टेडियम ‘पेनल्टी शूटआउट’ के लिए तैयार

Next Post
मेसी मैजिक… लियोनल मेसी शनिवार को हैदराबाद में खेलेंगे फ्रेंडली मैच, दिग्गज फुटबॉलर के लिए स्टेडियम ‘पेनल्टी शूटआउट’ के लिए तैयार

मेसी मैजिक... लियोनल मेसी शनिवार को हैदराबाद में खेलेंगे फ्रेंडली मैच, दिग्गज फुटबॉलर के लिए स्टेडियम ‘पेनल्टी शूटआउट’ के लिए तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी
  • डाला. जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Breaking News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप के दौरान शांत रहने, भूमिका पर ध्यान देने और अपनी तैयारी पर...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio