• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. पुलिस ने साइबर फ्रॉड की पीड़िता को वापस कराए 1.15 लाख रुपए

JK Gupta by JK Gupta
December 6, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को बड़ी राहत पहुंचाते हुए उसके 1 लाख 15 हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

हिण्डाल्को कालोनी, रेणुकूट निवासी दुन्ना पद्मावती पुत्री दुन्ना राजेश्वर राम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 1 लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। शिकायत मिलते ही पिपरी थाना और साइबर टीम सक्रिय हो गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर ट्रांजैक्शन को होल्ड कराया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नोटिस जारी कर संपूर्ण राशि पीड़िता के मूल खाते में वापस करा दी गई।

राशि प्राप्त होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना पिपरी की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस कार्यवाही में थाना पिपरी के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उप निरीक्षक शिवकुमार तथा महिला आरक्षी अर्चना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पिपरी थाना पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि साइबर अपराधों के मामलों में पुलिस सजग, संवेदनशील और तत्पर है।

Previous Post

रेणुकूट. डीसीएम ट्रक से निकले बांस ने चीर दिया सीना, हादसे में युवक की मौत

Next Post

ओबरा. संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का फंदे से लटकता मिला शव

Next Post

ओबरा. संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का फंदे से लटकता मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.