• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. खाड़पाथर से लापता 10 वर्षीय बालक रेलवे स्टेशन के पास मिला, परिजनों ने ली राहत की सांस

JK Gupta by JK Gupta
December 3, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
89
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा….


रेणुकूटपुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर से मंगलवार की दोपहर लापता हुआ 10 वर्षीय बालक सन्नी राजभर बुधवार की दोपहर लगभग 11 बजे रेलवे स्टेशन के पास मिल गया। बालक के गायब होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। परिजनों के अनुसार, सन्नी मंगलवार को स्कूल से घर लौटने के बाद किसी बात से नाराज़ होकर बिना बताए घर से निकल गया था।

देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया और आसपास के क्षेत्रों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर छानबीन की।

बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन के आसपास तलाश के दौरान बालक सुरक्षित मिल गया। उसे देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। पिता काशी राजभर ने बताया कि बच्चा घर में हुई किसी बात से नाराज़ था, इसलिए बिना बताए चला गया था। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र ने राहत की सांस ली है।

Previous Post

बीजपुर. अनियंत्रित बाइक सवार पोल से टकराए, घटना में एक की मौत, एक घायल

Next Post

डाला. अज्ञात व्यक्ति का मिला शव पुलिस ने बताया अर्धविक्षिप्त

Next Post

डाला. अज्ञात व्यक्ति का मिला शव पुलिस ने बताया अर्धविक्षिप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय महिला टीम का सपना टूटा, चीन से हारकर डिफेंड नहीं कर पाए बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप
  • ओबरा. ‘नंद के आनंद भयो’ के जयघोष से गूंजा श्री राम नगर, धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव
  • सोनभद्र. ग्राम जीवार में बाबा साहब की प्रतिमा खण्डित होने पर पहुंचें कार्यकर्ता समेत भीम आर्मी जिलाध्यक्ष
  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.