• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. खेत में कार्य के दौरान जहरीले सर्प ने डसा, मौत

JK Gupta by JK Gupta
October 6, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी…..


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के देवरी काठ गांव निवासी 32 वर्षीय रितेश कुमार पुत्र राजकुमार मौर्य की मंगलवार को सर्पदंश से मौत हो गई। रितेश परसौना गांव में खेती करते थे। मंगलवार सुबह वह धान के खेत में फसल देखने के लिए गए थे। खेत में पहुंचने के दौरान जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद वह अचेत होकर खेत में गिर पड़े।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में रितेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रितेश एक पुत्र और एक पुत्री के पिता थे।

उनकी असमय मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना घोरावल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के हवाले से प्राप्त हुई है।

Post Views: 4
Previous Post

घोरावल. फेसबुक चलाने के दौरान आया पिक्सल लिंक, क्लिक करते ही एक लाख गायब

Next Post

म्योरपुर. रामलीला-दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, म्योरपुर में हुई पीस कमेटी की बैठक

Next Post

म्योरपुर. रामलीला-दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, म्योरपुर में हुई पीस कमेटी की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.