डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी……

हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत भुतहिया पुलिया के बीच बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी अस्पताल भेज दिया।
हाथीनाला थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित भुतहिया पुलिया झरिया मोड़ के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मय हमराहियों संग जाकर देख की शव पड़ा हुआ था।
जिसकी पहचान के लिए अगल-बगल के लोगों को बुलाकर पता किया तो पता चला कि उक्त मृतक व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त है जिसकी हुलिया सावला रंग इकहरी मजबूत जिस्म दाहिने हाथ में रक्षा व गर्दन में लाल रंग का रक्षा धागा व मट मैला कलर का टीशर्ट अंदर उजले रंग का बनियान व कत्थई रंग का जांघिया पहना है चेहरा लंबा व सफेद हल्की दाढ़ी है।
तमाम लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी अस्पताल भेज दिया गया है।