बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..
__तेज रफ़्तार बाईक की टक्कर के बाद उड़े परखच्चे

बीजपुर थाना क्षेत्र के महुआ बारी के पास सोमवार की शाम बीजपुर से घर लौटते समय बाईक सवार बिजली के पोल में अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनो गम्भीर रुप से घायल हो गए वही मोटर साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की मदद से दोनो अचेत युवक को धन्वंतरी चिकित्साल्य एनटीपीसी रिहंद नगर में भर्ती कराया गया। जहा मौजूद डाक्टर राजू बियार पुत्र बड़कऊ 21 वर्ष निवासी धतूरा टोला बरवा ,थाना-बैढन, सिंगरौली, मध्यप्रदेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की ख़बर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया। वही दुसरे युवक राजू पुत्र लंगड़ उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मुड़ी, थाना-माडा को बेहतर ईलाज हेतु अन्यंत्र रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक राजू का शव कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। तत्पश्चात् पुलिस ने मंगलवार को शव का पंचनामा कराकर अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी भेज दिया। तदोपरांत परिजनो को शव सुपुर्द कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो युवक किसी कार्यक्रम में गोभा आए हुए थे कार्यक्रम के बाद किसी को छोड़ने बीजपुर आए थे इसी दौरान बीजपुर से घर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए।
मृतक राजू की पत्नी का कुछ माह बाद प्रशव होना है। बच्चे के जन्म होने से पहले पिता की मौत से पूरा परिवार शोकाकुल है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की एक युवक की मौत हो गई है जिसको पीएम के लिए भेजा गया। एक को अनयंत्र रेफर कर दिया गया था।