• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुलिस की अटपटी कार्रवाई, होटल से चोरी पैसे को बिना चोर के बरामद कर पीड़ित को कराया वापस

JK Gupta by JK Gupta
December 2, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…….


__रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अरिहन्त होटल में चोरी की घटना का सफल अनावरण चोरी हुए  ₹75,000 नकद व मोबाइल बरामद

__50 cctv कैमरे की मदद और 900 km दूर जाकर पुलिस ने की कार्रवाई

Sonbhadra। बीते दिनों नगर के प्रतिष्ठित होटल से शादी विवाह के दौरान रुपए से भरा बैग एक शख्स द्वारा चोरी कर भाग जाने के मामले में पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि संतोष त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम त्रिपाठी, निवासी जानकीपुरम, थाना जानकीपुरम, लखनऊ, वर्तमान पता थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, थाना रॉबर्ट्सगंज पर उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थना पत्र में उल्लेखित था कि दिनांक 22/23.11.2025 की मध्यरात्रि लगभग 12:30 से 01:30 बजे के बीच अरिहन्त होटल (थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र) में आयोजित जयमाला कार्यक्रम के दौरान उनके बैग में रखा आरएस75,000 नकद व मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 1172/2025, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जिले में चोरी पर प्रभावी रोकथाम, घटनाओं के शीघ्र अनावरण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में इस प्रकरण के अनावरण हेतु निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज से एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन परीक्षण कराया गया। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि चोरी करने वाला व्यक्ति सोनभद्र से लगभग 900 किमी दूर मध्यप्रदेश के जनपद राजगढ़ (थाना गोड़ा) का रहने वाला निखिल है।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा लगातार 06 दिन तक 900 किमी दूर मध्य प्रदेश में रहकर बरामदगी हेतु प्रयत्न किए गए। थाना गोड़ा पुलिस के सहयोग से अरिहन्त होटल में चोरी हुए आरएस75,000 रुपये एवं मोबाइल फोन वहां के स्थानीय मुखिया के माध्यम से बरामद किए गए तथा दिनांक 01.12.2025 को विधिवत रूप से पीड़ित को सुपुर्द किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अन्य स्रोतों से तलाश जारी है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रवर पुलिस

पुलिस टीम का विवरण : उपनि0 महेन्द्र यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, मुख्य आरक्षी चन्द्रकेश पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज, आरक्षी अविनाश थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र

Previous Post

अनपरा. नास्ता बनाने के दौरान घरेलू सिलेंडर में लगी आग, पति झुलसा, महिला ने भागकर बचाई जान

Next Post

सोनभद्र. प्रिस्क्रिप्शन के बिना मेडिकल स्टोरों पर बिक रही नशीली दवाएं- प्रमोद यादव

Next Post

सोनभद्र. प्रिस्क्रिप्शन के बिना मेडिकल स्टोरों पर बिक रही नशीली दवाएं- प्रमोद यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. ब्लॉक मुख्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण
  • रेणुकूट. निर्मला कॉन्वेंट में शिक्षक-अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा
  • घोरावल. क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
  • सोनभद्र. पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार पर बरसे राम आसरे विश्वकर्मा, बोले—हर वर्ग परेशान
  • विंडमगंज. तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे

Breaking News

म्योरपुर. ब्लॉक मुख्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

by JK Gupta
August 11, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी...... स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा...

Read moreDetails

रेणुकूट. निर्मला कॉन्वेंट में शिक्षक-अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

by JK Gupta
August 11, 2026
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा..... नगर स्थित अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय निर्मला कॉन्वेंट में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio