@जे0के0/सोनभद्र……

Sonbhadra । मेडिकल स्टोर पर बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के नशीली दवाईंयां व इंजेक्शन की खुलेआम बिक्री की जा रही है जो पूरी तरह अवैध है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कही।
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र व नगरीय क्षेत्र में लगातार मेडिकल स्टोरों से नशीली दवाईंयां इंजेक्शन धड़ल्ले से बेची जा रही है।
प्रमोद यादव ने कहा कि इस प्रकार से युवा समुदाय नशे की लत में आगे बढ़ रहा है शासन प्रशासन को तत्काल अंकुश लगाना चाहिए, पूरे जनपद में अवैध पैथोलॉजी वह हॉस्पिटल चल रहे हैं कृपा नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि, सोनभद्र में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है स्वास्थ्य विभाग केवल मनमानी कर रहा है।
मलेरिया दवा का छिड़काव गांव, गांव नहीं हो रहा है प्राथमिक सेवा केंद्रों पर डाक्टरों की कमी है अगर जन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता करेंगे ।
इस मौके पर सरोज पटेल, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर खरवार, अशोक गौड़, जुनैद अंसारी, विक्की कौशल मौजूद रहे।