अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……

अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में नाश्ता बनाने के दौरान अज्ञात कारणों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई।नाश्ता बना रही महिला भागकर अपनी जान बचाई।आग बुझाने गया पति झुलस गया उसका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं।
अनपरा नपं के वार्ड 2 भगतसिंह नगर मोहल्ला डिबुलगंज निवासी रहिस खान ने बताया कि सुबह 8:0 के आसपास बहु नास्ता बना रही थी।अचानक सिलेंडर में आग लग गया जिससे बहु ने शोर मचाया और भाग कर अपनी जान बचाई आवाज सुनकर बेटा इम्तियाज शेख पहुचा आग बुझाने के दौरान बुरी तरह से झुलस गया।उसे नगर में स्थित सयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हालांकि सिलेंडर को किसी तरह से किचन रूम से निकालकर बाहर सड़क पर फेंक दिया।घंटो देर तक सिलेंडर धु-धु कर जलता रहा नहीं पहुची अग्निशमन की टीम बड़ा हादसा टला