चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……..

यातायात नियमों का उल्लंघन कर भागने का प्रयास कर रही एक ओवरलोड पिकअप गाड़ी को यातायात पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। इस गाड़ी में अनाज के साथ दर्जनों मजदूर भी भरे हुए थे, जिस पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब राबर्ट्सगंज क्षेत्र से तेज़ रफ़्तार से आ रही पिकअप गाड़ी को यातायात पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने पुलिस को चकमा देकर आगे निकलने की कोशिश की। यातायात पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी। चोपन यातायात चौकी पर मौजूद पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए चोपन पुल पर गाड़ी को सफलतापूर्वक रोक लिया।

गाड़ी की जांच करने पर पता चला कि उसमें कई बोरी अनाज के साथ-साथ दर्जनों मजदूर भी ठूंसे गए थे। यह स्थिति यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन है। वही यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।