डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी……

डाला सब स्टेशन से निकलने वाली दो फीडरों की सप्लाई नई लाइन के निर्माण के लिए नौ घंटे बाधित रहेगी।
जानकारी के अनुसार 132 केवी उपखण्ड अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि 33/11 के० वी डाला सबस्टेशन से निर्गत होने वाले 10MVA-2 से निकलने वाले रेक्सहवा, धौठाटोला, रासपहाड़ी वघमनवा फीडरों की सप्लाई 28 नवंबर शुक्रवार की सुबह 8 बजे से सायंकाल 5 बजे तक यानि कुल नौ घंटे तक डाला सब स्टेशन से निर्गत विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। फीडर से जूडे सभी उपभोक्ता समयावधि के भीतर घरेलू आवश्यक कार्य कर लें।