Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 6 अक्टूबर का दिन कुछ मामलों में संभलकर चलने वाला है, तो वहीं करियर और कारोबार में नए मौके भी बन सकते हैं. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है और कारोबारियों को धन लाभ के साथ नए लोगों से संपर्क का मौका मिलेगा. जानिए आज वृषभ राशि वालों के लिए क्या खास रहेगा और किस उपाय से दिन बेहतर हो सकता है.
Today Vrishabh Rashifal 06 October: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्लेषा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार के दिन थोड़ा सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. आज आप पैसों के लेन देन में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. आज आप वाहन चलाने में भी थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. वरना आप चोट चपेट भी लग सकती है. जो लोग लम्बे समय से बीमार चल रहे हैं. आज उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा.
आज नई नौकरी के योग
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से काफी अच्छा है. जो लोग लम्बे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं. आज उनकी ये खोज पूरी हो सकती है. वहीं जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं. आज उनका दिन सामान्य होगा. वहीं बात बिजनेस कर रहें लोगों की करें तो आज उन्हें धन का लाभ भी जरूर होगा. आज आपकी मुलाक़ात नए नए लोगों से भी होगी. जो लोग स्टूडेंट है आज उन्हें अपना फोकस अपने लक्ष्य पर रखना होगा.
चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो चांदी जैसे बहुमूल्य धातु में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको कम समय में बेहतर रिटर्न भी मिलेगा. इसके अलावा आज आप सरकारी स्कीम में भी पैसा निवेश कर सकते हैं.
सिंगल होंगे मिंगल
वृषभ राशि के जातक जो सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी जरूर पूरी होगी. आज आप जिसे चाहते है उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. जो लोग पार्टनर है आज उनका दिन शानदार होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर को कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.
हनुमान चालीसा का करें पाठ
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप हनुमान मंदिर में बैठकर यदि हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो इससे आपके संकट जरूर दूर होंगे.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

