• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

World Boxing Cup Finals India Preeti Pawar: पुलिसवाले की बेटी ने तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन को हराया, गोल्ड मेडल मुकाबलों में एंट्री

Admin by Admin
November 19, 2025
in खेल
0
World Boxing Cup Finals India Preeti Pawar: पुलिसवाले की बेटी ने तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन को हराया, गोल्ड मेडल मुकाबलों में एंट्री
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा: तीन बार की विश्व चैंपियन चीनी ताइपे की हुआंग सियाओ वेन को हराकर भारत की उभरती बॉक्सर प्रीति पवार ने बड़ा उलटफेर कर दिया. ओलंपिक मेडलिस्ट हुआंग सियाओ वेन को हराकर प्रीति ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स के गोल्ड मेडल मुकाबलों में एंट्री की जबकि अरुंधति चौधरी और परवीन हुड्डा ने विपरीत अंदाज में जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करते हुए खिताबी मुकाबलों में प्रवेश किया.

मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा), नूपुर (+80 किग्रा), अंकुश फंगाल (80 किग्रा), अभिनाश जामवाल (65 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (+90 किग्रा) भी अपने-अपने भार वर्गों में फाइनल में पहुंच गए. प्रतिभाशाली प्रीति (54 किग्रा) ने अनुभवी हुआंग को लय हासिल करने का मौका नहीं दिया और 4-0 से शानदार जीत हासिल की. इस जीत के बाद प्रीति ने कहा:

मुझे पता था कि वह विश्व चैंपियन हैं, लेकिन विश्व चैंपियन बनने के लिए आपको विश्व चैंपियन को हराना होगा. मुकाबले से पहले मेरी यही सोच थी कि मुझे अपना शत-प्रतिशत देना है और घरेलू दर्शकों के सामने जीत हासिल करनी है.

कलाई की चोट के कारण डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी कर रहीं पूर्व विश्व युवा चैंपियन अरुंधति ने 70 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में विश्व कप पदक विजेता जर्मनी की लियोनी म्यूलर को तीसरे राउंड में आरएससी (रैफरी ने मुकाबला रोका) के जरिए हराया.

अरुंधति ने शुरुआती दो राउंड में पूरी आक्रामकता के साथ दबदबा बनाया. उन्होंने दूसरे राउंड में एक बार जर्मनी की खिलाड़ी को गिराया और तीसरे राउंड में फिर से गिराकर शानदार जीत हासिल की. अरुंधति ने कहा:

मैं शुरुआत में थोड़ी घबराई हुई थी क्योंकि मेरा आखिरी अंतरराष्ट्रीय अनुभव पेरिस (2024 ओलंपिक) क्वालीफायर में हार का था, जिसके बाद मेरी कलाई की सर्जरी हुई थी, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मैं इसी का इंतजार कर रही थी और अब मैं वापस आ गई हूं.

एशियाई खेल 2023 के बाद से अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहीं विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन ने 60 किग्रा वर्ग में पोलैंड की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता राइगेल्स्का अनेटा एल्जबिएटा को करीबी मुकाबले में 3-2 के खंडित फैसले में हराया.

​​परवीन पर 12 महीने की अवधि में रहने के स्थान संबंधी नियम के तीन बार उल्लंघन के लिए प्रतिबंध लगा था. परवीन ने कहा:

मैंने न केवल मुकाबला जीता बल्कि अपना आत्मविश्वास भी वापस पाया. वह विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता हैं इसलिए दबाव था. मुझे कोई समर्थन नहीं मिला और यह मेरे लिए कठिन था.

मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कोरिया की बाक चो-रोंग पर 5-0 की आसान जीत हासिल की, ​​उन्होंने पूरे मुकाबले के दौरान अपनी पकड़ बनाए रखी और अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया.

अंकुश ने अपनी गति और दबाव से ऑस्ट्रेलिया के मार्लन सेवेहोन को 5-0 से हराकर एक और प्रभावशाली जीत दर्ज की जबकि नुपुर (80 किग्रा से अधिक) ने यूक्रेन की मारिया लोवचिन्स्का पर समान अंतर से जीत हासिल की.

नवीन कुमार (90 किग्रा) और स्वीटी (75 किग्रा) को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. नवीन को इंग्लैंड के ओकोह इसाक ने 5-0 से हराया. सेमीफाइनल में सीधे प्रतिस्पर्धा करते हुए स्वीटी 75 किग्रा वर्ग में लवलीना बोरगोहेन की जगह उतरीं लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ऐमा सू ग्रीनट्री के खिलाफ हार गईं.

Source link

Previous Post

सोनभद्र. गिरे पहाड़ के बीच 72 घंटे चली जिंदगी बचाने की मुहिम, सात शव हुए बरामद, सुनी पड़ी खदान

Next Post

रेणुकूट. विवेक ने नीट पास कर बढ़ाया नगर का मान, एमबीबीएस में मिला प्रवेश

Next Post

रेणुकूट. विवेक ने नीट पास कर बढ़ाया नगर का मान, एमबीबीएस में मिला प्रवेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • FIFA World Cup, Colombia vs DR Congo: कोलंबिया नॉक आउट में पहुंचा, डेनियल मुनेज के एक गोल ने पलट दिया मैच का पासा
  • Deepender Singh Shekhawat: एयरफोर्स जवान का बेटा बना गोल्डन बॉय! सीकर के दीपेंद्र ने निशानेबाजी में बढ़ाया राजस्थान का मान
  • खलियारी. Breaking; पति-पत्नी की मौत से मचा हड़कंप, जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
  • बभनी. घघरी–बभनी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, 45 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
  • Cristiano Ronaldo VS Lionel Messi: 24 घंटे भी नहीं टिका लियोनेल मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कर दिया ध्वस्त, बने बादशाह

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • FIFA World Cup, Colombia vs DR Congo: कोलंबिया नॉक आउट में पहुंचा, डेनियल मुनेज के एक गोल ने पलट दिया मैच का पासा
  • Deepender Singh Shekhawat: एयरफोर्स जवान का बेटा बना गोल्डन बॉय! सीकर के दीपेंद्र ने निशानेबाजी में बढ़ाया राजस्थान का मान

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.