• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. विवेक ने नीट पास कर बढ़ाया नगर का मान, एमबीबीएस में मिला प्रवेश

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/अमिताभ मिश्रा….


स्थानीय नगर में स्थित सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त केसरी देवी कनौरिया विद्या मंदिर के छात्र ने नीट परीक्षा पास कर न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे रेणुकूट नगर का मान बढ़ाया है। पिपरी निवासी व अनंत पद्मावती आश्रम के संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पाण्डेय के छोटे पुत्र विवेक कुमार पांडेय ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एमबीबीएस में प्रवेश लिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं नगरवासियों में हर्ष की लहर है।

विवेक कुमार पांडेय ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा रेणुकूट स्थित केसरी देवी कनौरिया विद्या मंदिर से पूरी की। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि पढ़ाई के प्रति शुरू से ही उनकी गंभीरता और लगन रही है। इंटर के बाद बेहतर मार्गदर्शन और उच्च स्तरीय तैयारी के उद्देश्य से वे वाराणसी चले गए, जहाँ उन्होंने एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी शुरू की। कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और अनुशासन की बदौलत उन्होंने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित कर अपना सपना साकार किया।

विवेक की नीट परीक्षा में सफलता की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। उनकी माता नीलम पाण्डेय व पिता वीर विक्रम नारायण पाण्डेय ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि विवेक बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखता था, और उसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उसने दिन-रात मेहनत की।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी विवेक की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्था के लिए गौरव का क्षण बताया। उनका कहना है कि नगर के अन्य छात्र-छात्राओं को भी विवेक से प्रेरणा लेकर लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। विवेक की सफलता से पूरे नगर में खुशी का माहौल है और लोग उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

Previous Post

World Boxing Cup Finals India Preeti Pawar: पुलिसवाले की बेटी ने तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन को हराया, गोल्ड मेडल मुकाबलों में एंट्री

Next Post

Australian Open Badminton: प्रणय, आयुष, थारुण दूसरे दौर में पहुंचे

Next Post
Australian Open Badminton: प्रणय, आयुष, थारुण दूसरे दौर में पहुंचे

Australian Open Badminton: प्रणय, आयुष, थारुण दूसरे दौर में पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio