ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…..

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में आज ओबरा के सुभाष तिराहे पर बिहार विधान सभा में भाजपा (एन डी ए) की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में विजय उत्सव मनाया गया। इस विजय उत्सव में भाजपा के ओबरा नगर में निवास करने वाले क्षेत्र, जिला और मण्डल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की,ढोल बजाया और मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।
आगामी २०२७ में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में बिहार विधान सभा चुनाव की तरह ही विजय श्री हासिल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा के बृजेश पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल,रमा शंकर द्विवेदी,सुख नन्दन चौरसिया, सतेन्द्र पाण्डेय,राजेश्वर प्रसाद, विशाल गुप्ता, मनोज सिंह, रविन्द्र गर्ग,मोहित पटेल,आलोक भाटिया,राम निवास तोमर, धर्मेंद्र सिंह नन्हे निशांत कुशवाहा,रंजना सिंह,सतीश पाण्डेय, उमा शंकर जायसवाल हेमलता, सुनीता पाण्डेय, विरेंद्र मित्तल,सीमा देवी, सुनील सिंह, सुशील कुशवाहा, शिशिर शर्मा, अनुज त्रिपाठी, सरिता सिंह, विकास सिंह,विरेंद्र यादव, नीलेश मिश्रा,आशीष तिवारी, रोहित यादव सूर्याऊषा शर्मा, दिनेश पाठक, विजय पटेल,राज कुमार यादव, अविनाश कुशवाहा,रघुराज सिंह , डी के शर्मा, पुष्पा दूबे, राजा राम यादव, रोहित पटेल, कृष्णा कांत पाण्डेय, नारायण मण्डल, प्रतीक गुप्ता, विभाष घटक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।