ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने व जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति (फ़ेज 05) विशेष अभियान के तहत राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में दिन शुक्रवार दिनांक 14/11/2025 को डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम शीर्षक पर एक संगोष्ठी एवं बाल दिवस संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
वाणिज्य विभाग की डॉ संघमित्रा ने कहा कि बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि यह भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती का दिन है। नेहरू जी बच्चों से गहराई स्नेह रखते थे और उनका मानना था कि आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता है।
वाणिज्य विभाग के डॉ विकास कुमार ने मिशन शक्ति के तहत साइबर अरेस्ट के बारे में छात्र छात्राओ जानकारी दी और उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी आपसे संपर्क करता है तो उसकी पहचान के बारे में सीधे और आधिकारिक माध्यम से पता करें । किसी भी दबाव में आकर तुरंत कोई कार्यवाही ना करें और किसी से भी अपनी व्यक्तिगत सूचना साझा ना करें जैसे की एटीएम पिन, यूपीआई पिन और साइबर क्राइम से बचने के लिए अपने किसी भी इस के पासवर्ड को समय समय पर बदलते रहे ।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ विभा पांडे ने बताया कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य है बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूक करना । बाल श्रम बाल अपराध और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ विभा पाण्डेय ने मिशन शक्ति के तहत साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए कहा कि फोन या ऑनलाइन किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी जैसे कि आधार नंबर, बैंक विवरण या ओटीपी किसी से भी साझा ना करें ।
इस अवसर पर कई विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रकट करते हुए नेहरू जी को अपनी भावांजलि भेट की ।