• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आईआईटी, एम्स, आईआईएम जैसे अमूल्य धरोहरों के निर्माणकर्ता थे पंडित नेहरू- आशु

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…….


__सोनभद्र को मिनी स्विट्ज़रलैंड के रूप में देखना चाहते थे पंडित नेहरू

SONBHADRA । आज स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर जिसको सभी लोग बाल दिवस के रूप में मनाया करते हैं, चुकी पंडित जी का लगाव बच्चों से बहुत हुआ करता था, इस अवसर पर घोरावल विधानसभा के जैत ग्राम में प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर वहां स्कूल के बच्चों के साथ पंडित जी का जन्म दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों को कॉपी, पेंसिल ,रबर, इरेजर एवं टॉफी देकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

बच्चों ने इस अवसर पर खुशी का इजहार किया और पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे यह कहकर उन्हें याद भी किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा की भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक भारत प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की ।

वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र – के वास्तुकार माने जाते हैं। भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं। आशु दुबे ने कहा कि पंडित नेहरू जी का संबंध सोनभद्र से भी बहुत अटूट था चुकी है दक्षिणांचल स्थित रेणुकूट को मिनी स्विट्ज़रलैंड के रूप में देखा करते थे लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि आज तक उनका सपना पूरा नही हो पाया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत खरवार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं इसलिए उनका संरक्षण अच्छे से होना चाहिए, उद्योग व्यापार मंडल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि ” कांग्रेस एक सोच हैं ” पंडित नेहरू ने जानते थे कि देश का भविष्य बच्चों में ही है इसलिए बच्चों से बहुत लगाव भी करते थे उनके लिए तमाम योजनाएं भी उन्होंने लाई थी, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा की आज हमारे देश का युवा दर-दर की ठोकने अगर खा रहा है तो इसका जिम्मेदार कौन है यह हमें भी भली बात समझना चाहिए ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में जैत प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शबाना जी, शिक्षामित्र प्रिया पांडेय जी व शिक्षामित्र संगीता श्रीवास्तव जी भी उपस्थित रही वही घोरावल विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौबे ,युवा नेता गौतम आनंद ,मिथिलेश कुमार उपस्थित रहे।

Previous Post

डाला. बिहार चुनाव रिजल्ट को देखते हुए भाजपाईयों ने आम लोगों में बांटी मिठाई

Next Post

ओबरा. डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम शीर्षक पर संगोष्ठी का आयोजन

Next Post

ओबरा. डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम शीर्षक पर संगोष्ठी का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय महिला टीम का सपना टूटा, चीन से हारकर डिफेंड नहीं कर पाए बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप
  • ओबरा. ‘नंद के आनंद भयो’ के जयघोष से गूंजा श्री राम नगर, धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव
  • सोनभद्र. ग्राम जीवार में बाबा साहब की प्रतिमा खण्डित होने पर पहुंचें कार्यकर्ता समेत भीम आर्मी जिलाध्यक्ष
  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.