• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र….


SONBHADRA । बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड एव जिला अध्यक्ष नदलाल , जिला प्रभारी अनिल सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा ,नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत पर खुशी जताई।

एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। रुझानों में जैसे एडीए को बढ़त मिली भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंचने लगे। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई।

वहीं जिला अध्यक्ष नदलाल ने बताया कि पीएम मोदी का सीतामढ़ी की रैली का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, ‘हमें मां सीता का आशीर्वाद मिल गया है, हम बिहार में एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं,आप सब लोग विजय उत्‍सव की तैयारी कर लीजिए, एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी विजय इस चुनाव में पक्‍की है।

इसलिए 14 तारीख के बाद मैं आपको कह रहा हूं कि विजय उत्‍सव की तैयारी कर लीजिए, जनता का मिजाज बताता है और कांग्रेस वालों की बातें भी बताती है कि वे बिहार हार गए हैं, इसलिए वे कारण तलाशने में लगे हुए हैं।

इस मौके पर पूर्व सांसद राम सकल, नरेंद्र सिंह कुशवाहा,सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह,संतोष शुक्ला,मनोज सोनकर,अमरेश पटेल, ई रमेश पटेल,सुनील सिंह गुड़िया त्रिपाठी ,जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. चोपन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए आयोजन को मूर्तरूप देने में जुटा जिला प्रशासन

Next Post

सोनभद्र. भारतीय जनता पार्टी की असली पहचान उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं

Next Post

सोनभद्र. भारतीय जनता पार्टी की असली पहचान उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.