• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चोपन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए आयोजन को मूर्तरूप देने में जुटा जिला प्रशासन

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
49
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र……


__सीएम जन जातीय गौरव दिवस के मौके पर आयोजित सभा को करेंगे संबोधित

__जनपद को 700 करोड़ से ज्यादा का बजट मिलने की उम्मीद

__आधा दर्जन से ज्यादा पुलों का उद्घाटन और शिलान्यास की संभावना

__म्योरपुर हवाई अड्डे का निरीक्षण भी करेंगे

SONBHADRA । जनजातीय गौरव सम्मान दिवस में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर सूबे के योगी आदित्यनाथ सोनभद्र के दौरे पर रहेंगे, जहां भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जन जातिय समुदाय को संबोधित करेंगे, कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी में जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर जूटा है और आयोजन को मूर्त रूप दिया जा रहा है, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा इसलिए अहम माना जा रहा है कि जिले को 700 करोड़ से ज्यादा का एक बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है, इसके अलावा कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी शमिल है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कल यानी 15 नवंबर को सोनभद्र जनपद के दौरे पर रहेंगे, अवसर है जन जातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजन की, चोपन ब्लॉक के रेलवे मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन आयोजित है।

15 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे के करीब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में जुटा है, सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से आलाअधिकारी पुलिस को ड्यूटी चार्ट जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार बातचीत के दौरान बताया कि जनजाति गौरव दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री की एक जनसभा भी आयोजित की गई है, 50 हजार से ज्यादा जन समुदाय को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी अहम है कि करीब सात सौ करोड़ से ज्यादा बजट की योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, व अन्य योजनाएं भी शामिल होंगी, साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा पुलों का उद्घाटन और शिलान्यास है, मुख्यमंत्री म्योरपुर हवाई अड्डे का भी निरीक्षण करेंगे।

Previous Post

Asian Archery Championship 2025: भारतीय रिकर्व मेंस ने खत्म किया 18 साल का इंतजार, एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

Next Post

सोनभद्र. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Next Post

सोनभद्र. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.