@जे0के0/सोनभद्र…….

SONBHADRA । दुद्धी में शनिवार की रात सुनसान घर मे नकाबपोश तीन चोर घर का ताला तोड़कर घर मे घुस कर समान को खंगाल कर बिखेर दिया। घर के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी रही।
कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की आधी रात करीब डेढ़ बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के सभी तालों को तोड़कर आलमारी, बक्शा, श्रृंगार दान, बेड, टेबल सहित सभी बिस्तरों को उलट पलट कर समान को बिखेर दिया है। घर मे काम करने वाली महिला ने रविवार की सुबह घर का ताला टूटा हुआ देखकर मकान स्वामी अनिशा एजाज पत्नी स्व एजाज अहमद निवासी धनौरा शिवाजी तालाब रोड को सूचना दिया।
उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचित कर जानकारी दिया। कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच कर सभी जानकारी लेते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम घटना की जानकारी लेते हुए साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी करने गए चोरों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी।