महुली//सोनभद्र. @आनंद गुप्ता……

विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली स्थित एक दुकान का चोरों ने दुकान का पिछे का दरवाजा तोड़कर एलसीडी मोबाइल नगदी व अन्य सामान मिला कर लगभग डेढ़ लाख रुपये का चोरी कर लिए। दुकानदार प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम को नव बजे दुकान बंद कर पास स्थित घर पर सोने चले गए रविवार को सुबह जब दुकान खोली तो पिछे का दरवाजा टुटा हुआ था।
उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पैसा रखने वाले दराज खुली थी और उसमें रखे पैसे गायब थे।पीड़ित व्यापारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने थाना में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।चोरी की घटना के बाद बाजार के व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। व्यापारियों ने चोरी की वारदात पर नाराजगी जताई और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चोरी की घटनाओं से व्यापारी वर्ग में दहशत है।
