• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Pramod Bhagat completes golden hat trick: प्रमोद भगत की गोल्डन हैट्रिक, भारतीय पैरा शटलर्स का जापान में जलवा

Admin by Admin
November 9, 2025
in खेल
0
Pramod Bhagat completes golden hat trick: प्रमोद भगत की गोल्डन हैट्रिक, भारतीय पैरा शटलर्स का जापान में जलवा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:November 09, 2025, 21:13 IST

पैरा शटलर प्रमोद भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड की हैट्रिक लगा दी है. टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने एकल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक हासिल किए. सुकांत ने पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा एकल में रजत पदक हासिल किया.

प्रमोद भगत की गोल्डन हैट्रिक, भारतीय पैरा शटलर्स का जापान में जलवाप्रमोदद भगत ने जापान में तीन गोल्ड मेडल जीते.

शिजुओका सिटी (जापान). स्टार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों प्रमोद भगत, कृष्णा नागर और सुकांत कदम ने रविवार को जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारत ने आधे दर्जन से अधिक स्वर्ण पदक जीते. भगत ने एकल, युगल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता जबकि टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन नागर ने एकल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक हासिल किए. सुकांत ने पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा एकल में रजत पदक हासिल किया.

प्रमोद भगत (Pramod Bhagat) ने एसएल3 वर्ग में पुरुष एकल में जापान के दाइसुके फुजिहारा के खिलाफ पहला गेम गंवाने और दूसरे में 16-19 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए एक घंटे और 33 मिनट में 17-21, 21-19, 21-10 से जीत दर्ज की. पुरुष युगल में भगत ने सुकांत के साथ मिलकर जगदीश दिल्ली और नवीन शिवकुमार की हमवतन जोड़ी को 21-17, 18-21, 21-16 से हराया.

भगत ने इसके बाद मनीषा रामदास के साथ मिलकर एसएल4-एसयू5 वर्ग में नितीश कुमार और टी मुरुगेसन की हमवतन जोड़ी को 29 मिनट में 21-19, 21-19 से हराकर स्वर्ण पदक ही हैट्रिक पूरी की. भगत ने मैच के बाद कहा, ‘यहां तीन स्वर्ण पदक जीतना बहुत मायने रखता है. ऐसे देश में प्रदर्शन करना हमेशा खास होता है जो पैरा बैडमिंटन को इतनी गहराई से महत्व देता है. हर मैच ने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से परखा और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं इस दबाव से कैसे निपटा.’

नागर ने एसएच6 वर्ग के पुरुष एकल फाइनल में अमेरिका में माइल्स क्राजेवस्की को 22-20, 21-13 से हराया और फिर नित्या श्री के साथ मिलकर मिश्रित युगल का भी खिताब जीता. सुकांत ने भगत के साथ स्वर्ण पदक जीतने के अलावा एसएल4 एकल में रजत पदक हासिल किया जहां उन्हें कड़े मुकाबले में हमवतन भारतीय नवीन शिवकुमार से हार का सामना करना पड़ा.

मनदीप कौर और नीरज ने महिला एसएल3 वर्ग में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता. महिला युगल एसएल3-एसयू5 में मानसी जोशी और तुलसीमति मुरुगेसन ने स्वर्ण पदक जीता जबकि नीरज-आरती और संजना कुमारी-शांतिया ने कांस्य पदक जीता. मानसी जोशी और रूथिक रघुपति ने मिश्रित युगल (एसएल3-एसयू5) में कांस्य पदक जीता. सूर्यकांत ने पुरुष एसएल4 में कांस्य पदक जीता जबकि तुलसीमति, मनीषा रामदास और शांतिया ने महिला एसयू5 वर्ग में क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते. हार्दिक मक्कड़ और रूथिक रघुपति ने पुरुष युगल एसयू5 में रजत पदक जीता जबकि नित्या श्री ने महिला एकल एसएच6 में स्वर्ण पदक जीता.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 09, 2025, 21:13 IST

homesports

प्रमोद भगत की गोल्डन हैट्रिक, भारतीय पैरा शटलर्स का जापान में जलवा



Source link

Previous Post

विंढमगंज. चोरों ने प्रतिष्ठान को बनाया निशाना, कई सामान किया पार

Next Post

घोरावल. अनियंत्रित बाइक से गिरकर जीजा साला गंभीर रूप से घायल

Next Post

घोरावल. अनियंत्रित बाइक से गिरकर जीजा साला गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio