घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसरेखी गांव में शनिवार रात्रि अनियंत्रित बाइक से गिरकर जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार लोहांडी गांव निवासी रमेश भोजवाल उम्र 52 वर्ष अपने साले घोरावल निवासी छोटू 26 वर्ष के साथ शनिवार देर शाम दर्शन करने शिवद्वार गए थे। शिवद्वार से वापस लौटते समय बिसरेखी गांव में बाइक अनियंत्रित होने से रमेश और छोटू गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस द्वारा दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।