घोरावल/सोनभद्र. @ विजय अग्रहरी….

घोरावल कस्बे में जमीन संबंधित मामले को लेकर दो पक्ष विवाद कर लिए। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। एक पक्ष की नीयत दूसरे पक्ष की जमीन पर कब्जा करना था। मिली सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
अपराध निरीक्षक शमशेर यादव ने बताया कि घोरावल कस्बे में जमीन संबंधित मामले को लेकर दो पक्ष विवाद कर लिए। अशांति का माहौल उत्पन्न करने लगे। जिनमें एक पक्ष से देवमणि तथा दूसरे पक्ष से संतोष शर्मा, शिवांगी, मंजू, शांति, खुशबू, राधिका तथा मोना का शांति भंग की धारा में चालान किया गया।