सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…..

चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम महुआव कला प्रियांशु पुत्र विनोद चौहान शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही घर से लापता हो गया था जिसकी परिजनों ने अपने नात रिस्तेदारों इत्यादि तमाम जगहो पर खोजबीन करने के पश्चात इसकी सुचना चोपन थाना पुलिस को अवगत कराया गया।
तत्पश्चात पुलिस रात भर ग्रामीणों की मदद से खोजबीन करती रही लेकिन बालक का पता नहीं चला इसके पश्चात चरवाहों व राहगीरों व्दारा शनिवार दोपर के पश्चात बलुई बंधी नाले में एक बालक का शव तैरते देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जिसकी सुचना ग्रामीणों व्दारा पुलिस को अवगत कराने के पश्चात शव की शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। जिसकी जानकारी परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया।