• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए

Admin by Admin
August 11, 2026
in खेल
0
BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली: भारत में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अनोखी तैयारी की गई है. टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में बंदरों, कुत्ते और कबूतरों की दखलअंदाजी रोकने के लिए आयोजकों ने करोड़ों रुपए खर्च कर उनसे निपटने के लिए पेशेवर विशेषज्ञों को बुलाया है, जो लंगूर की तरह आवाज निकाल सकते हैं ताकि बंदरों को स्टेडियम से दूर भगाया जा सके.

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने भी इस तैयारी पर प्रतिक्रिया दी है. सिंधू का मानना है कि यह उपाय सुनने में लोगों को मजाकिया लग सकता है, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि भारत इस विश्वस्तरीय आयोजन को सफल बनाने के लिए कितनी गंभीरता से प्रयास कर रहा है.

17 साल बाद भारत में होने जा रहा है विश्व चैंपियनशिप

17 वर्षों बाद भारत में लौट रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मिलकर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का व्यापक कायाकल्प किया है. इसका उद्देश्य इस वर्ष जनवरी में हुए इंडिया ओपन के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई आलोचना जैसी स्थिति से बचना है.

आयोजकों ने तीन प्रशिक्षित ‘मंकी व्हिस्परर्स’ को नियुक्त किया है जो लंगूर की आवाज निकालकर ‘रीसस मकाक’ प्रजाति के बंदरों को डराकर भगाएंगे. ये बंदर मध्य दिल्ली और इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास बड़ी संख्या में पाए जाते हैं. इंदिरा गाधी स्टेडियम में ही 17 से 23 अगस्त तक विश्व चैंपियनशिप आयोजित होगी.

इंडिया ओपन की मेजबानी हुई थी भारी फजीहत

यह अनोखा कदम जनवरी में हुए इंडिया ओपन के बाद उठाया गया है. उस टूर्नामेंट के दौरान बंदर दर्शक दीर्घा तक पहुंच गए थे जिससे कुछ समय के लिए मुकाबलों में व्यवधान पड़ा और इसकी तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियां बनी थीं. इसके अलावा इंदिरा गांधी स्टेडियम को काफी अपग्रेड भी किया गया है. स्टेडियम के वेंट, जिससे हवा आने-जाने के रास्ते को बंद कर दिए गए हैं, लकड़ी के दरवाजों की जगह डबल-डोर एंट्रेंस बनाए गए हैं और एक ऑटोमैटिक बाहरी दरवाजा लगाया गया है.

आयोजकों ने पक्षियों और कीड़ों को दूर रखने के लिए स्टेडियम के डक्टिंग के आसपास एक गैर-विषैले जेल का भी इस्तेमाल किया है. जानवरों को भगाने के लिए वेन्यू के अंदर शिकारी पक्षियों जैसी आवाजें निकालने वाली मशीनें भी लगाई गई हैं, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च होने का अनुमान है.

तीन लोग लंगूर की आवाज निकालकर भगाएंगे बंदर 

विशेषज्ञों के अनुसार, ‘रीसस मकाक’ बंदर लंगूर से डरते हैं क्योंकि लंगूर आकार में उनसे काफी बड़े होते हैं. इसी स्वाभाविक डर का फायदा उठाने के लिए लंगूर की आवाज की नकल का इस्तेमाल किया जा रहा है. गौरतलब है कि ऐसे कार्यों के लिए वास्तविक लंगूरों के इस्तेमाल पर वर्ष 2012 में प्रतिबंध लगा दिया गया था.

सिंधू ने एक्स हैंडल पर आयोजन की तैयारी पर दी प्रतिक्रिया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इस उपाय पर लोग हंस सकते हैं, लेकिन इसके पीछे किए जा रहे प्रयास की सराहना जरूर करनी चाहिए. भारत दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार हो सके, इसके लिए पर्दे के पीछे बहुत से लोग मेहनत कर रहे हैं. हमारे समाधान भले ही पूरी तरह भारतीय हों, लेकिन हमारी गर्मजोशी, हमारा जज्बा और हमारी मेहमाननवाजी भी उतनी ही भारतीय है. ’’

You can laugh at the solution, but you have to love the effort 😂❤️🇮🇳

So many people are working behind the scenes to make sure India is ready to welcome the world. Our solutions may be uniquely Indian, but so are our warmth, our spirit and our hospitality.



Source link

Previous Post

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
  • हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. मादक पदार्थ हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. छह पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होगी सुनिश्चित

Breaking News

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
by Admin
August 11, 2026
0

नई दिल्ली: भारत में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अनोखी तैयारी की गई है. टूर्नामेंट के दौरान...

Read moreDetails

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

हिमाचल में बड़े आंदोलन की तैयारी है। सोमवार को सीटू और हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर शिमला सहित 25...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio