Last Updated:
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2036 की मेजबानी के लिए एक अहम जानकारी शेयर की है. आईओसी बताया कि मेजबानी के लिए भारत समेत 7 कुल देशों ने अपनी इच्छा जताई है. इसके लिए सभी देशों अगले महीने के नंवबर में अपना प्रपोजल पेश करना है. भारत के अलावा जर्मनी, कतर और तुर्किए भी ओलंपिक की मेजबानी की रेस में है.
2036 की मेजबानी की रेस में भारत
नई दिल्ली: साल 2026 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत समेत 7 देशों ने अपनी दावेदारी पेश की है.अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत, जर्मनी, कतर और तुर्किये समेत सात देशों ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रूचि दिखाई है. उन्हें नवंबर में ‘फ्यूचर होस्ट कमीशन’ के सामने अपने प्रोजेक्ट पेश करने के लिये बुलाया गया है.
आईओसी ने कहा कि प्रोजेक्ट का आकलन कई तकनीकी पहलुओं पर किया जायेगा जिनमें आयोजन स्थलों का मास्टर प्लान और खिलाड़ियों का अनुभव, फंडिंग को लेकर रणनीति, राजनीतिक और जनता का समर्थन, मेजबानी की क्षमता और मेजबान समुदायों को दीर्घकालिन फायदे पहुंचाने वाली विरासत रणनीति शामिल है .
जर्मनी, हंगरी और कोरिया जैसे देश ने भी जाहिर की है अपनी इच्छा
आईओसी ने एक बयान में कहा, ‘‘इच्छुक पक्ष आईओसी से लगातार संवाद कर रहे हैं और 2036 ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा रखने वाले देश हैं: जर्मनी, हंगरी, भारत, कतर, कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये.” इसमें आगे कहा गया ,‘‘कई राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) 2036 के बाद होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर आईओसी के साथ शुरूआती बातचीत में शामिल है . इच्छुक पक्षों को नवंबर में ‘फ्यूचर होस्ट कमीशन’ के सामने अपना प्रोजेक्ट पेश करने के लिये आमंत्रित किया गया है .’’
आईओसी ने कहा कि 31 अक्टूबर के बाद 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिये किसी और इच्छुक पक्ष पर विचार नहीं किया जायेगा. भारत ने 2024 में ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा जताने संबंधी आशय पत्र सौंप दिया था. इसके बाद आईओसी की नयी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने मेजबान चयन प्रक्रिया रोक दी थी और कहा था कि प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिये सदस्य देशों से राय ली जायेगी. ओलंपिक 2036 से पहले भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा. CWG 2030 का आयोजन अहमदाबाद में होना है. ऐसे में ओलंपिक की मेजबानी भी अगर मिल जाती है तो ये भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
