Last Updated:
Ajay Devgn House: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों दृश्यम 3 में बिजी हैं. वह पिछले कई दशकों से फिल्मों में कामकाज कर रहे हैं. इन सालों में कई प्रॉपर्टी में निवेश किया है तो खुद का प्रोडक्शन हाउस भी खड़ा किया. चलिए आज आपको अजय देवगन और काजोल का घर दिखाते हैं.
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पिछले कई दशकों से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं. ‘फूल और कांटे’ के सफल डेब्यू के साथ उनका सफर शुरू हुआ और आजतक जारी है. इन दिनों वह ‘दृश्यम 3’ की जोरदार सफलता के चलते चर्चा में हैं. यूं तो आपने उनके बॉलीवुड करियर के बारे में काफी कुछ पढ़ा होगा, सुना होगा और देखा होगा. आज चलिए आपको उनके घर का नजारा दिखाते हैं. (Image: Insta/ajaydevgn)
अजय देवगन और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस काजोल ने अपना घर मुंबई के जुहू में बसाया. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी की तरह असल जिंदगी की केमिस्ट्री भी खूब दिलचस्प है. दोनों ने इश्क से लेकर प्यार तो होना ही था जैसी फिल्मों में काम किया. फिल्मों में काम करने के दौरान दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने साल 1999 में शादी कर ली. (Image: Insta/ajaydevgn)
काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे हैं एक बेटी नीसा देवगन और एक बेटा युग. चारों ही मुंबई के जुहू घर में रहते हैं. अजय देवगन के पिता वीरू देवगन इस दुनिया में नहीं है. वहीं काजोल की सासु मां वीना देवगन भी मुंबई में रहती हैं. अजय देवगन अपनी मां को अपनी जिंदगी की शक्ति बताते हैं. (Image: Insta/ajaydevgn)
Add News18 as
Preferred Source on Google
(Ajay Devgan Mumbai Home Address: 5/6 शीतल अपार्टमेंट, जुहू, मुंबई 400049) मैजिक ब्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन के घर का नाम शिवशक्ति है. जोकि 1,817 वर्ग फुट में फैला हुआ है. जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है. ये एक ड्रीम हाउस से कम नहीं है जिसमें बहुत ही थॉटफुल डिजाइन किया हुआ है तो क्रीम और ब्राउन टोन से घर सजाया हुआ है. (Image: Insta/ajaydevgn)
शिवशक्ति घर की बात करें तो इसमें बारीक डिटेलिंग, शानदार लाइटिंग और साज सज्जा का उम्दा काम देखने को मिलता है. घर के वेलकम से लेकर लिविंग रूम तक इंटीरियर का काम काफी सोच समझकर करवाया हुआ है. (Image: Insta/ajaydevgn)
काजोल और अजय देवगन कई बार घर की इनसाइड फोटोज शेयर करते हैं. जहां घर की सीढ़ियों की झलक देखने को मिलती है तो टीवी सेटअप भी. घर की पहली मंजिल पर एक खूबसूरत लॉबी है तो सफेद मार्बल का फर्श है. इसमें लकड़ी के फ्रेम वाली बड़ी कांच की खिड़कियां दी गई हैं. (Image: Insta/ajaydevgn)
अजय देवगन के शिवशक्ति घर में सफेद थीम वाला लिविंग रूम देखने को मिलता है. जहां 6 सीटों का डाइनिंग टेबल, आइवरी सोफा और शानदार डिजाइन देखने को मिलते हैं. ये वही एरिया है जहां फैमिली सबसे ज्यादा एकसाथ समय बिताती है. (Image: Insta/ajaydevgn)
Ajay Devgan House: घर के कमरों की बात करें तो इनका डिजाइन सब जगह अलग अलग है. कहीं गहरे भूरे रंगों वाला मोनोक्रोम कमरा देखने को मिलता है, जो इसे शांत और सुकून भरा एहसास देता है. ‘शिवशक्ति’ के हर कमरे की अपनी खास पहचान है, जो घर में सुकून और रौनक बनाए रखती है. (Image: Insta/ajaydevgn)
अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल पर एक बार अजय देवगन ने बातचीत में बताया था कि उनकी फैमिली का वॉट्सऐप ग्रुप भी है. जहां नीसा, युग, काजोल और वह ऐड हैं. मगर वह फैमिली ग्रुप को म्यूट रखते हैं क्योंकि परिवार की ‘बकवास’ चलती रहती है. (Image: Insta/ajaydevgn)
अजय देवगन बताते हैं कि उनके परिवार में वेकेशन प्लान करने का जिम्मा नीसा का है. जबकि उनके बेटे युग को घर में रहना पसंद है. वह काफी चिल हैं. वह कहते हैं, ‘मुझे घर से नहीं निकलना है. क्यों आप लोग पैसे वेस्ट कर रहे हो.’ अजय देवगन का कहना है कि बेटा उनपर गया है. (Image: Insta/ajaydevgn)
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अजय देवगन ने साल 2016 में बताया था कि उनके घर में 4 सदस्य रहते हैं- पति पत्नी और दो बच्चे. मगर पूरा परिवार टिपिकल मिडिल क्लास फैमिली की तरह रहता है. आज भी कई चीजों के फैसले काजोल और वह नहीं बल्कि उनकी मां वीणा देवगन लेती हैं.
शिवशक्ति के अलावा भी अजय देवगन के परिवार की मुंबई के जुहू में प्रॉपर्टी है. इसी साल अगस्त में अजय देवगन की मां ने जुहू स्थित अपना आलीशान बंगला 16 लाख रुपये के महीने पर किराए पर चढ़ाया. उन्होंने 5 साल के लिए अपनी प्रॉपर्टी को लीज पर दिया था. (Image: Insta/Kajol)
Ajay Devgan Goa Villa: मुंबई के अलावा गोवा में भी अजय देवगन का विला है. जो प्राइवेट जगह नहीं है बल्कि लोग भी इसे रहने के लिए बुक करवा सकते हैं. नॉर्थ गोवा में एक्टर का पांच बेडरूम वाला विला है जहां एक रात बिताने के लिए 80 हजार रुपये तक लोगों को खर्च करने पड़ते हैं. (Image: Insta/Kajol

