• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Animal Husbandry : सर्दियों से पहले कर लें ये काम, नहीं लगेगी पशुओं को ठंड, एक्सपर्ट ने बताई ट्रिक

Admin by Admin
October 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Animal Husbandry : सर्दियों से पहले कर लें ये काम, नहीं लगेगी पशुओं को ठंड, एक्सपर्ट ने बताई ट्रिक


होमताजा खबरकृषि

सर्दियों से पहले कर लें ये काम, नहीं लगेगी पशुओं को ठंड, एक्सपर्ट से जानिए

Last Updated:October 06, 2026, 17:03 IST

Animal husbandry tips : सर्दियों की आहट शुरू हो गई है. गांवों में सुबह शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है. ऐसे में पशुपालकों को सावधान रहने की जरूरत है. कई पशुपालक अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए इंतजाम तो करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार छोटी-छोटी लापरवाही कर बैठते हैं. कई बार पशु बीमार पड़ जाते हैं और गंभीर स्थिति में उनकी मौत तक हो जाती है. लोकल 18 से चित्रकूट के अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह बताते हैं कि पशुशाला में हवा का पूरी तरह आवागमन बंद नहीं करना चाहिए, क्योंकि पशुओं को पर्याप्त वेंटिलेशन भी चाहिए.

चित्रकूट. ठंड का मौसम शुरू होते ही इंसानों के साथ-साथ पशुओं की मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं. खासकर खुले में या कच्चे पशु आश्रय में रहने वाले जानवरों को सर्द हवाओं और गिरते तापमान का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ता है. कई पशुपालक अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए इंतजाम तो करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार छोटी-छोटी लापरवाही कर बैठते हैं. इसका असर पशुओं की सेहत पर पड़ता है. कई बार पशु बीमार पड़ जाते हैं और गंभीर स्थिति में उनकी मौत तक हो जाती है. अगर आप भी गाय, भैंस, बकरी या दूसरे पशुओं का पालन करते हैं तो ठंड शुरू होने से पहले उनके लिए जरूरी इंतजाम कर लें.

लोकल 18 से चित्रकूट के अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह बताते हैं कि सर्दियों में पशुओं को सबसे ज्यादा परेशानी ठंडी हवा और नमी के कारण होती है. इसलिए पशुपालकों को सबसे पहले पशुओं को खुले में रखने से बचना चाहिए. पशुओं के रहने वाले स्थान को चारों तरफ से इस तरह ढकें कि ठंडी हवा सीधे अंदर न आए. हालांकि पशुशाला में हवा का पूरी तरह आवागमन बंद नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनको पर्याप्त वेंटिलेशन भी जरूरी है.

क्या खिलाएं

डॉ. पीके सिंह कहते हैं कि पशुशाला में पशुओं को सीधे ठंडी और गीली जमीन पर न बांधें. जमीन पर सूखा भूसा, पुआल या दूसरी सूखी सामग्री बिछा दें. इससे पशुओं को ठंडे फर्श से राहत मिलती है. ठंड के मौसम में रात के समय तापमान काफी नीचे चला जाता है, ऐसे में पशुओं को ठंडी हवा से बचाने के लिए बोरी, टाट या दूसरे साधन से पशुशाला के खुले हिस्से को ढक दें. सर्दियों में पशुओं को पर्याप्त और पौष्टिक आहार की जरूरत होती है. ठंड के मौसम में उनको हरा चारा, सूखा चारा और संतुलित आहार जरूर देना चाहिए. ज्यादा ठंड पड़ने के बाद अलाव का इंतजाम करना चाहिए ताकि उनको ठंड से राहत मिल सके.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Chitrakoot,Uttar Pradesh

First Published :

October 06, 2026, 17:03 IST



Source link

Post Views: 5
Previous Post

Pati Patni Aur Panga 2 Set Fire: ‘पति-पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी आग तो भड़का AICWA, सीएम से की जांच की मांग

Next Post

1,817 sq ft में फैला अजय देवगन का ‘शिवशक्ति’, 60 करोड़ के घर में रहते हैं 4 सदस्य, काजोल की सास के हाथ में है कमान

Next Post
1,817 sq ft में फैला अजय देवगन का ‘शिवशक्ति’, 60 करोड़ के घर में रहते हैं 4 सदस्य, काजोल की सास के हाथ में है कमान

1,817 sq ft में फैला अजय देवगन का 'शिवशक्ति', 60 करोड़ के घर में रहते हैं 4 सदस्य, काजोल की सास के हाथ में है कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.