संवाददाता@रामकेश यादव….

विकास खंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वालें तमाम गावों मे ऊंची जमीन होने के कारण ज्यादातर किसान टमाटर मिर्च की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा लेते रहे है परंतु इस वर्ष कई दिन लगातार वारिस से मिर्च की खेती प्रभावित हो गई है जिसको लेकर किसान चिंतित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवों भदोही, खैराही, अंतरवा, बबुराही, जरेनु आ, दिलाही, बहेरा, पगिया, जुडवट, सहित अन्य गांवों में ऊंची जमीन होने के कारण छोटे बड़े किसान टमाटर मिर्च की खेती कर मुनाफा कमा लेते है ।

परंतु इस वर्ष कुछ दिन पहले लगातार हुई वारिस हवा से मिर्च के पौधे जमीन पकड़ लिए और उसमें गूं रचा नामक रोग भी लग गया जिससे अधिकतर पौधे खराब हो गए किसानों की माने तो जो मिर्च बचे है उसका रेट कम मण्डियों में मिल रहा किसान अवधेश कुमार,शैलेश कुमार गुप्ता,गोविंद सिंह,सुरेश मौर्य,महेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों के मिर्च रेट 38से40रुपये में बेचा जा रहा है।
यह खरीदा हुआ मिच डालतेअं गंज,राची,गोरखपुर, पटना,बस्ती के मंडियों में आढ़तियों द्वारा ले जाया जा रहा है जिससे कम कीमत मिल पा रही है ।
यदि नेपाल,बंगलौर, बुलंद सहर के मंडियों में मिर्च जाने लगे तो किसानों के मिर्च के रेत लगभग 80 रुपये प्रति किलो हो जाएगा जिससे खेती में लगाई गई कीमत और नुकसान की भरपाई हो सकती है बड़े किसानों की खेती पटबतन लेने के कारण उसका कोई फसल बीमा भी नहीं मिल सकता है।
