• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 2 नवम्बर को होगा ऐतिहासिक मैराथन दौड़ & प्रादेशिक कला प्रतियोगिता

JK Gupta by JK Gupta
October 25, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र… 


__धनवन्तरी पतंजलि का स्थापना दिवस बना ‘सोन मैराथन दौड़’ और भव्य ‘प्रादेशिक कला प्रतियोगिता’ का संयुक्त आयोजन होगा- रमेश सिंह (मुख्य संरक्षक)

SONBHADRA । ओबरा में ‘बेटी बेटे से कम नहीं, उनके बिना हम नहीं’ के बुलंद नारे के साथ, धनवन्तरी पतंजलि योग संस्थान इस बार अपना स्थापना दिवस बेहद खास और रोमांचक अंदाज में मनाने जा रहा है। सोनभद्र के ओबरा में, दिनांक 02 नवंबर 2025, दिन रविवार को पण्डित स्व.नागेश्वर पाठक स्मृति एवं ‘धनवन्तरी पतंजलि योग संस्थान’ की वर्षगाँठ & स्थापना दिवस के अवसर पर ‘सोन-मैराथन दौड़’ और एक भव्य ‘प्रादेशिक कला प्रतियोगिता’ का संयुक्त आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और भारतीय कला-संस्कृति से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के मुख्य संरक्षक और कार्यक्रम आयोजक रमेश कुमार सिंह ने इस आयोजन को भारत सरकार फिट इंडिया की थीम पर स्वास्थ्य, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम बताया है।

सोन मैराथन और प्रादेशिक कला का समयबद्ध कार्यक्रम:
1- सोन-मैराथन दौड़: यह दौड़ प्रातः 07 बजे से शुरू होगी, जो युवाओं को शारीरिक श्रम से जोड़ेगी और स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करेगी ।
2- कला प्रतियोगिता: यह सृजनात्मक प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें भारत की विकसित व्यवस्था, शहीदों की कलाकृतियों और सोनभद्र के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

विजेताओं पर होगी धनवर्षा:
मैराथन दौड़ के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह दोगुना हो गया है।
1- प्रथम पुरस्कार: ₹11,000/-
2- द्वितीय पुरस्कार: ₹5,100/-
3- तृतीय पुरस्कार: ₹2,100/-
4- सांत्वना पुरस्कार: ₹501/- (10 प्रतिभागियों को)
5 – सभी दौड़ प्रतिभगियों को टीशर्ट,प्रमाण पत्र अवश्य दिया जाएगा ।

योग, कला और संस्कृति का महासंगम:
धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के संस्थापक योग गुरुआचार्य अजय पाठक, कार्यक्रम अध्यक्ष आयुष बंसल एवं कार्यक्रम प्रभारी आशुतोष पाठक ने बताया कि ‘सोन योग मैराथन’ का लक्ष्य फिट इंडिया मुहिम के तहत हर व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने और स्वास्थ्य क्रांति के लिए योग और आयुर्वेद की क्रांति को घर-घर तक पहुँचाना ही संस्थान का लक्ष्य है। संस्थान उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी संदीप मद्देशिया साक्षी ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को फोन-इंटरनेट की दुनिया से बाहर निकालकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजीव कुमार गोंड़ और रविन्द्र जायसवाल की और विशिष्ट अतिथि के रूप सी.आई.एस. एफ. कमांडेंट सतीश सिंह एवं संस्थान के मुख्य सरंक्षक रमेश सिंह गरिमामयी उपस्थिति रहेगी ।

इस भव्य आयोजन का स्थल ओबरा के चड्डा मार्केट के पास, क्लब नं० 04 के बगल में स्थित न्यू ऑडिटोरियम हॉल, सेक्टर 08, ओबरा-सोनभद्र होगा।

कार्यक्रम प्रभारी आयुष बंसल ने जानकारी दी कि इस आयोजन को खास बनाने के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश,दिल्ली और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रभारी गणों, सदस्यों की उपस्थिति होंगी ।

जो इस आयोजन को एक राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करेगा और सोनभद्र की गौरवशाली पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएगा, कार्यक्रम के सम्पूर्ण सूचना मीडिया प्रभारी विकाश अग्रहरी के माध्यम से दी जायेगी ।

Previous Post

सलखन. घर से लापता 6 वर्षीय बालक का शव नाले में मिलने से फैली सनसनी।

Next Post

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर पत्रकारों से की वार्ता

Next Post

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर पत्रकारों से की वार्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
  • हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. मादक पदार्थ हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. छह पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होगी सुनिश्चित

Breaking News

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
by Admin
August 11, 2026
0

नई दिल्ली: भारत में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अनोखी तैयारी की गई है. टूर्नामेंट के दौरान...

Read moreDetails

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

हिमाचल में बड़े आंदोलन की तैयारी है। सोमवार को सीटू और हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर शिमला सहित 25...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio