• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. रेलवे ट्रैक व किराए के कमरे में दो संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच जारी

JK Gupta by JK Gupta
October 25, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
177
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार को दो अलग–अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की मौत की घटनाएँ सामने आईं। दोनों मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि रेणुकूट और रंटोला रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति अर्धविक्षिप्त हालत में मृत अवस्था में पड़ा है।

सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और देखा कि एक व्यक्ति का शव ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। शव को पंचनामा भरकर हिंडालको मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी हैl शुक्रवार की शाम एक अन्य घटना में पुलिस को सूचना मिली कि पिपरी नगर पंचायत के वार्ड 6 में किराए के कमरे में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विजय चंद्रा राजभर (उम्र 46 वर्ष) पुत्र रामदास राजभर, निवासी तेलना, थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। वह 2 अक्टूबर 2025 से पिपरी में एक किराए के कमरे में रह रहे थे।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक के भाई सोनू और अन्य लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर देखा गया तो विजय चंद्रा मृत अवस्था में पड़े मिले। शव के पास बीड़ी और माचिस भी पाई गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी तरह की हिंसक घटना या संघर्ष के संकेत नहीं मिले हैं और ला एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूछताछ में पता चला कि काफी समय से मृतक और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मृतक पिछले दिनों से अकेले ही कमरे में रह रहा था। उसी मकान में दो अन्य किरायेदार भी रहते हैं, लेकिन जांच में उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक का भाई सोनू भी लगभग 10 वर्षों से पास ही किराए के कमरे में रहता है।

Previous Post

विंढमगंज. छठ घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे स्वयंसेवक

Next Post

सलखन. घर से लापता 6 वर्षीय बालक का शव नाले में मिलने से फैली सनसनी।

Next Post

सलखन. घर से लापता 6 वर्षीय बालक का शव नाले में मिलने से फैली सनसनी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
  • हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. मादक पदार्थ हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. छह पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होगी सुनिश्चित

Breaking News

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए

BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
by Admin
August 11, 2026
0

नई दिल्ली: भारत में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अनोखी तैयारी की गई है. टूर्नामेंट के दौरान...

Read moreDetails

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

हिमाचल में बड़े आंदोलन की तैयारी है। सोमवार को सीटू और हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर शिमला सहित 25...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio