विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…
__महुली छठ घाट पर आयोजित होगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता

शनिवार को लोक आस्था का पर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालु एवं व्रती पारन कर अपना व्रत तोड़ेंगे। विंढमगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छठ घाटों पर समितियों के स्वयंसेवक सुबह से ही तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विंढमगंज क्षेत्र में सततबहिनी नदी के तट पर स्थित सूर्य मंदिर के पास बना छठ घाट, मलिया नदी में फुलवार, महुली, पतरिहा, डूमरा, जोरुखाड़, घिवही, हरनाकछार, कोलीनडूबा आदि गांवों के घाट, कनहर नदी में हीराचक, पकरी, धोरपा, हरपुरा, बैरखड़ आदि गांवों में छठ घाटों पर समितियों के स्वयंसेवक शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। फुलवार व महुली के छठ घाट पर आयोजकों द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक प्रतियोगिता भी करायी जाएगी ।
जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल एवं फुलवार प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि छठ घाटों की ओर पहुंचने वाले सभी मार्गों की साफ सफाई कराई गई है।
छठ पूजा समिति के के सभी कार्यकर्ता और स्वयंसेवक घाटों पर रोशनी, बैठक व्यवस्था, साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस मौके पर अरविन्द जयसवाल (ग्राम प्रधान) नंदलाल गुप्ता, बीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, आशीष यादव, विकास कुमार, विजेन्द्र कनौजिया पंकज कनौजिया प्रदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।