• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. जय बजरंग सेवा समिति छठ पर्व तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी

JK Gupta by JK Gupta
October 25, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी….


स्थानीय कस्बे में प्रतिवर्ष होने वाली भव्य छठ पूजा को लेकर तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। यह आयोजन जय बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में लिलासी मोड़ के समीप स्थित तालाब के किनारे किया जाता है। समिति द्वारा बीते कई दिनों से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, जिससे छठ महापर्व को श्रद्धापूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

समिति द्वारा तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें कचरा निस्तारण, जलकिनारे की सफाई, गड्ढों की मरम्मत एवं मार्गों का समतलीकरण किया गया है। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए रास्तों पर चूना-छिड़काव और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

पूजा स्थल पर टेंट, लाइटिंग, साउंड सिस्टम और सजावट का कार्य पूरी तरह संपन्न कर लिया गया है। मुख्य पूजा स्थल पर आकर्षक प्रवेश द्वार और मंच बनाया गया है। महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए पृथक चेंजिंग रूम तथा सुरक्षा की दृष्टि से समिति द्वारा स्वयंसेवक भी तैनात किए जाएंगे। जय बजरंग सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश जायसवाल ने बताया कि छठ पूजा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा, “हमारी समिति का प्रयास है कि इस बार भी छठ महापर्व श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए टेंट, लाइट, साउंड से लेकर स्वच्छता तक हर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।” उन्होंने आगे बताया कि छठ पर्व के दौरान सूर्यास्त एवं सूर्योदय के समय अर्घ्य हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी।

समिति स्थानीय पुलिस प्रशासन से संपर्क में है ताकि भीड़ प्रबंधन और वाहनों की व्यवस्था सुचारू रहे। स्थानीय महिलाओं में छठ पूजा के प्रति खास उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति ने सभी भक्तों से सहयोग और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

डाला. दैत्रावीर बाबा स्थल पर हुआ खिचड़ी भंडारा

Next Post

विंढमगंज. छठ घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे स्वयंसेवक

Next Post

विंढमगंज. छठ घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे स्वयंसेवक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.