डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाड़ी स्थित ऊंची पहाड़ी पर विराजमान दैत्रावीर बाबा परिसर में शनिवार को खिचड़ी का भंडारा किया गया भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक समाजसेवी रामनारायन गोंड़ ने बताया कि विगत कई वर्षों से कार्तिक महीने में उक्त स्थल पर पूड़ी सब्जी बूंदी बनवाकर भंडारा किया जाता है इस वर्ष शनिवार का दिन था जिससे सुबह से खिचड़ी बनाई गई दोपहर एक बजे दैत्रावीर बाबा को भोग लगाने के बाद भंडारा आरंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा भक्तों ने जंहा तंहा पहाड़ी पर बैठकर बड़े ही श्रद्धा व आस्था के साथा प्रसाद ग्रहण कर जयकारे लगाए।इस दौरान डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, गोविंद भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।