ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…..

नगर के अग्रवाल समाज द्वारा स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान आयोजकों ने बताया कि दीपावली के पश्चात गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट के भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता हे। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र देव के अभिमान को तोड़ने के लिए लगातार सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्क उंगली पर उठा कर गोकुल वासियों की रक्षा की थी।
इसके बाद गांव वालों ने 56 प्रकार के व्यंजन बनाकर गोवर्धन पर्वत और प्रभु श्री कृष्ण को भोग लगा कर प्रसाद ग्रहण किया।जिसके बाद से इस परंपरा की शुरुआत हुई और इसे अन्नकूट के रूप में मनाया जाने लगा।
भंडारे में मुख्य रूप से केशव बिछल,रविन्द्र गर्ग, गोविंद,सौरभ अग्रवाल, आनंद सिंघल,रजनीश अग्रवाल,बंशी लाल गर्ग, अन्वेष अग्रवाल,सुशील गोयल,नवनीत अग्रवाल, विरेन्द्र मित्तल,संदीप जिंदल, कृष्ण कुमार बंसल, विकास बंसल, अमित मित्तल,हरिओम गोयल,दीपक गर्ग विनोद बंसल,ओबरा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया, पूर्व नपं अध्यक्ष दुर्गावती व प्राणमती देवी, ज्योति गोयल, आर्ची बिच्छल, ममता बंसल,नेहा गर्ग, सपना मित्तल आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।