ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…..

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के पनारी ग्राम सभा में स्थित फफराकुंड टोला में बुधवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और विशिष्ठ अतिथि भाजपा ओबरा मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ कराया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बहुअरा और फ़फराकुंड के बीच खेला गया।
इस मैच में दोनों ही टीमों ने बराबर बराबर अंक प्राप्त किया। बराबर अंक के चलते निर्णायक मंडल द्वारा मैच में दोनों ही टीमों को विजयी घोषित किया गया। इस अवसर पर चोपन के मण्डल अध्यक्ष भगवान दास केशरी, ओबरा मण्डल महामंत्री अनुज त्रिपाठी, गुड्डू भाई, मण्डल उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, मण्डल मंत्री अनुज शुक्ला, मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।