ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी….

स्थानीय तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 9 वीं इकाई बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे तकनीकी कारण से बंद हो गई है।बंद इकाई को चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 10 वीं इकाई से लगभग 115 मेगावाट एवं 11वीं इकाई से लगभग 92 मेगावाट, 12वीं इकाई से लगभग 99 मेगावाट, तथा 13 वीं इकाई से लगभग 120 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वही ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई से लगभाग 637 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वही दो दिनों से बंद चल रही ओबरा सी परियोजना की दूसरी इकाई बुधवार की देर शाम तक चालू होने की संभावना जताई जा रही है।