बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा..

सूर्योपासना का कठिन तपस्या वाला व्रत धारण करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अजीरेश्वर धर्मार्थ जन सेवा ट्रस्ट न्यासकर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल के द्वारा बुधवार को अंजीर नदी के घाट का साफ सफाई विधवत कराई गई। हर वर्ष अंजीर नदी के जलाशय के किनारे सूर्योपासना का पर्व छठ बड़े धूम धाम से श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता हैं जिसकी व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट द्वारा कराया जाता है।क्षेत्र के भारी संख्या में अर्घ्य देने के लिए घाट पर भक्तजन पहुंचते हैं घाट की साफ सफाई कराए जाने के पश्चात ब्रती अपने अपने बेदी का स्थान चिन्हित कर कठिन तपस्या वाला व्रत के कार्यक्रम की शुरूआत कर दिए । ब्रती उदयाचल,अस्ताचल भगवान भास्कर को अर्घ्य देगे।