विण्ढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…

स्थानीय थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में बुधवार की दोपहर एक अनियंत्रित टिपर बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
फुलवार ग्राम प्रधान दिनेश यादव अभिनाथ यादव सूरजदेव यादव ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सीएचसी दुद्धी पहुँच घायलों के परिजनों को सूचित कर विधिक कार्यवाही में जुटे हुए हैं।
बताया जाता है कि बाइक सवार भगत 23 पुत्र जब्बर व मुकेश 22 पुत्र दिनेश कृष्णा मंदिर के पीछे रेनुकूट विंढमगंज की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित एक टिपर दोनों बाइक सवार को बुरी तरह से रौंद दिया। सीएचसी चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत देखते ही जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।