• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. स्कूली वाहनों में मनमानी पर प्रशासन सख्त, क्षमता से अधिक बच्चों पर कार्रवाई

JK Gupta by JK Gupta
August 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……

— 56 वाहनों के चालान, 14 वाहन बंद; ओवरलोडिंग और बिना फिटनेस वाहनों पर कार्रवाई

Sonbhadra।  शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान जारी है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कुल 56 चालान किए गए, जबकि 14 वाहनों को बंद करने की कार्रवाई की गई।

प्रवर्तन कार्रवाई में पांच ओवरलोड वाहनों के चालान तथा तीन ओवरलोड वाहनों को बंद किया गया। वहीं बिना फिटनेस संचालित नौ वाहनों के चालान, परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 16 चालकों तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले छह चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऑटो, टोटो, ई-रिक्शा समेत बच्चों के आवागमन में प्रयुक्त वाहनों की भी सघन जांच की जा रही है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, आवश्यक दस्तावेज अथवा फिटनेस नहीं होने तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एआरटीओ प्रवर्तन ने स्कूली वाहन संचालकों और चालकों को निर्देश दिया है कि निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों का परिवहन करें। वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस और अन्य सुरक्षा मानकों को पूरा रखना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर चालक और संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को स्कूली वाहनों की जांच लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट का प्रयोग करने, ओवरलोडिंग से बचने, फिटनेस व परमिट नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की अपील की।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए केवल अधिकृत, फिट और सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले वाहनों का ही प्रयोग करें।

Previous Post

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़… सुपरस्टार बनाने वाले पिता का निधन, 68 की उम्र में ली आखिरी सांस

Next Post

झारखंड परीक्षा में गड़बड़ियों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका में क्या मांगें?, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News
  • झारखंड परीक्षा में गड़बड़ियों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका में क्या मांगें?, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. स्कूली वाहनों में मनमानी पर प्रशासन सख्त, क्षमता से अधिक बच्चों पर कार्रवाई
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़… सुपरस्टार बनाने वाले पिता का निधन, 68 की उम्र में ली आखिरी सांस
  • सोनभद्र. तेलंगाना राज्यपाल ने श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Breaking News

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News
by Admin
August 8, 2026
0

अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में...

Read moreDetails

झारखंड परीक्षा में गड़बड़ियों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका में क्या मांगें?, Jharkhand Hindi News

झारखंड परीक्षा में गड़बड़ियों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका में क्या मांगें?, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 8, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio