• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. सतर्कता हीं सुरक्षा है – अपर महाप्रबंधक. सतर्कता

JK Gupta by JK Gupta
October 18, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….


डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में पधारे सतर्कता विभाग के अपर महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार यादव का प्राचार्य श्री राजकुमार ने विद्यालय के प्रार्थना सभागार में स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अपर महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रत्येक भ्रष्ट व्यक्ति के पीछे एक लालची परिवार होता है। हमें न रिश्वत लेना है न हीं रिश्वत देना है। उन्होंने कहा कि सतर्कता हीं सुरक्षा है। प्राचार्य श्री राजकुमार ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिज्ञा दिलाई और बताया कि दिवाली पूरे उत्साह से सतर्कता के साथ मनाना है।

तत्पश्चात धनतेरस के शुभ अवसर पर फैन्सी ड्रेस, डांस, रंगोली , दीया निर्माण के साथ धार्मिक संगीत का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चे रामचन्द्र जी, सीता जी, हनुमान जी तथा उनकी सेना की वेशभूषा में अत्यंत मनोहारी दिखाई दे रहे थे। समर मोदनवाल- राम, स्मृति यादव – सीता, अर्पित पाठक- लक्ष्मण, श्रेयांस उपाध्याय- हनुमान जी तो रौनक चौरसिया- रावण के वेश में सबको आश्चर्यचकित कर रहे थे। उसके बाद विद्यालय में हवन किया गया।

यजमान की भूमिका में अभिभावक प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा एवं रसायन विभाग के वरिष्ठ शिक्षक वी के तिवारी रहे। हिंदी शिक्षिका समता सिंह, रंजना सिंह, अनामिका त्रिपाठी, सोनी कुमारी, शगुफ्ता शबनम आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात एनटीपीसी से पधारे हरिओम मिश्रा एवं संदीप जोशी ने रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों में दयानंद सदन को प्रथम, अरविन्द सदन को द्वितीय तथा विवेकानन्द को सदन तृतीय एवं कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों में श्रद्धानंद सदन को प्रथम, विवेकानंद सदन को द्वितीय तो दयानंद सदन को तृतीय स्थान दिया।

रंगोली प्रतियोगिता में सारिका, प्रणिता, दिव्यांका, शैलजा, समृद्धि, अंकिता, अद्विता, प्रकृति, अंश सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग से पधारे मिथिलेश शर्मा ने अनेक धार्मिक भजन गाकर समा बांध दिया। सभी श्रोता भावविभोर दिखें।तबला पर संगत संदीप जोशी ने किया। मिथिलेश शर्मा ने कहा कि डीएवी संस्कार युक्त शिक्षा देने के लिए जानी जाती है। मेरे दो बच्चे यहां से पढ़े हैं जिसमें से एक एमबीबीएस कर रहा है। दोनों संस्कारवान हैं।

प्राचार्य राजकुमार ने मिथिलेश शर्मा, अभिभावक प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा एवं संदीप जोशी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों को धनतेरस एवं दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार भरपूर उत्साह से शामिल रहा।

Previous Post

बीजपुर. कंपोजिट विद्यालय में दीपावली से पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

सलखन. हनुमान जयंती के पावन पर्व पर अखण्ड पाठ, बिरहा व भण्डारे का होगा आयोजन

Next Post

सलखन. हनुमान जयंती के पावन पर्व पर अखण्ड पाठ, बिरहा व भण्डारे का होगा आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.